Video:'महबूबा मुफ्ती' ने परवेज मुशर्रफ के निधन के बाद गाया गुणगान ! कहा-चाहते थे कश्मीर का हल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 05:33 PM IST

Pakistan के पूर्व आर्मी चीफ और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन (pervez musharraf death) हो गया, महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर शोक जताया है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन के बाद महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने एक Tweet किया, जिसमें मुफ्ती ने परवेज मुशर्रफ का खूब गुणगान गाया, और कश्मीर मुद्दे का जिक्र भी किया। गौर हो कि दुबई में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है जिसके बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर दुख जताया है साथ ही महबूबा ने यह भी कहा कि मुशर्रफ कश्मीर का हल चाहते थे।

mehbooba mufti

महबूबा मुफ्ती ने परवेज मुशर्रफ का खूब गुणगान गाया

एमिलॉयडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित मुशर्रफ का UAE के अमेरिकन अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उनका इंतकाल हो गया है।पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड और लाल मस्जिद के मौलवी की हत्या के मामले में मुशर्रफ भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

End of Feed