देश के लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक का अब ब्रिटेन पर राज होगा। भारत के अलग अलग राजनीतिक दल सुनक की कामंयाबी को सराह रहे हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है। लेकिन सीएए और एनआरसी का हवाला देते हुए कहा कि हम अभी भी अल्पसंख्यक और विदेशी के मुद्दे पर अटके हुए हैं, हम लोग इस सोच से कब बाहर आएंगे। जाहिर है को वो बीजेपी की नीतियों को कोस रही थीं। लेकिन पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर करारा हमला किया है।
Proud moment that UK will have its first Indian origin PM. While all of India rightly celebrates, it would serve us… t.co/VYMxBwy2Qe
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
रविशंकर प्रसाद का पलटवार
रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि अगर जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक समाज से कोई सीएम चुन कर आता है तो क्या वे स्वीकार करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने मुफ्ती को याद दिलाया कि डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति और डॉ मनमोहन सिंह इस देश के 10 साल तक पीएम रहे। उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद कुछ लोग बहुसंख्यकवाद के खिलाफ अतिसक्रिय हो गए हैं।Saw Mahbooba Mufti’s tweet commenting on the rights of minorities in India after the election of Rishi Sunak as PM… t.co/KyeL3L6DiF
— ANI (@ANI) Oct 25, 2022
लेकिन उन्हें नहीं पता कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। असाधरण क्षमता वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बने हैं हम सबको उनको बधाई देना चाहिए। लेकिन दुख की बात है कि कुछ नेता इसमें भी राजनीति देख रहे हैं।
