भारत ने मेघालय के 'Living Root Bridges' को UNESCO विश्व धरोहर स्थल के लिए किया नॉमिनेट

Meghalaya’s Living Root Bridges: भारत ने मेघालय के मशहूर लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को के 2026-27 वर्ल्ड हेरिटेज मूल्यांकन साइकिल के लिए नॉमिनेट किया है।

Meghalaya’s Living Root Bridges: मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पेरिस में यूनेस्को को मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज को 2026-27 की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए नॉमिनेशन डॉजियर जमा कर दिया है। एक बयान में कहा गया है कि यह डॉजियर भारत के राजदूत विशाल वी शर्मा ने यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के डायरेक्टर लाज़ारे असोमो एलौंडौ को सौंपा।

Meghalaya’s Living Root Bridges

भारत में मेघालय के मशहूर लिविंग रूट ब्रिज

संगमा ने X पर कहा, 'हमें उम्मीद है कि लिविंग रूट ब्रिज को इस साल लिस्ट में शामिल किया जाएगा, जिससे यह पक्का होगा कि स्वदेशी समुदायों, जो इस जीवित विरासत के असली संरक्षक हैं, उन्हें वह वैश्विक पहचान मिले जिसके वे हकदार हैं।'

End of Feed