ऋृषि सुनक की कामयाबी में झारखंड के 19 साल के प्रज्जवल का खास रोल ! जानें कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:54 PM IST

Prajwal Pandey in Rishi Sunak Team: ऋृषि सुनक की सफलता की कहानी में 19 साल के भारतीय मूल के युवा का नाम जुड़ गया है। अगस्त 2022 में जब ऋृषि सुनक प्रधानमंत्री पद के चुनावों में उतरे तो पार्टी की ओर से प्रज्जवल पांडेय को 30 सदस्यीय मुख्य अभियान टीम में शामिल किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रज्जवल सुनक के चुनावी अभियान के दौरान कम्युनिकेशन और आउटरीच डिवीजन का हिस्सा थे ।
  • उनके दादा झारखंड के सिंदरी में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता लंदन में रहते हैं।
  • प्रज्जवल का गांव बिहार के सीवान में है।

Prajwal Pandey in Rishi Sunak Team: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक की इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा है। उनके हिंदू होने और भारतीय कनेक्शन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ऋृषि सुनक की सफलता की कहानी में 19 साल के भारतीय मूल के युवा का नाम जुड़ गया है, जिसकी उनके चुनावी अभियान में अहम भूमिका रही है। हम बात कर रहे हैं 19 साल के प्रज्जवल पांडेय की, जो सुनक के चुनावी अभियान के हिस्सा बने। उनका झारखंड के सिदरी और बिहार के सीवान से सीधा कनेक्शन हैं।

rishi sunak

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्य अभियान टीम में हुए थे शामिल

End of Feed