मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना की 'सूर्य किरण टीम' दिखाएगी रोमांचक हवाई करतब, 19-20 सितंबर को होगा Air Show

Surya Kiran Aerobatic Team: आयोजकों के अनुसार, एयर शो के दौरान लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और ’डीएनए’ करतब सहित कई रोमांचक करतब देखने को मिलेंगे

मेरठ में आगामी 19 और 20 सितंबर को पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम अपने रोमांचक हवाई करतब का प्रदर्शन करेगी।अधिकारियों के मुताबिक, परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित ’न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप’ में होने वाले 'एयर शो (Air Show) में नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ उड़ान भरकर करतब दिखाएंगे।

SURYA KIRAN

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम (फाइल फोटो)

आयोजकों के अनुसार, एयर शो के दौरान लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और ’डीएनए’ करतब सहित कई रोमांचक करतब देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विमानों की कम दूरी पर सटीक और समन्वित उड़ान दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण होगी।

End of Feed