'संकट में परखे जाते हैं रिश्ते', पीएम मोदी से फोन पर बोले नेतन्याहू, हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे भारत और इजरायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है। इजरायल की पहल पर हुई इस वार्ता में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

भारत और इजरायल के बीच वर्षों पुराने मजबूत रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बने रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर गहन चर्चा की।

India Israel Ties

भारत-इजरायल रिश्तों को नई रफ्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस बातचीत की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह कॉल इजरायल की ओर से किया गया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच जारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि रक्षा, व्यापार, वित्त और बुनियादी ढांचे जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को नया विस्तार दिया जा सके।

End of Feed