होर्मुज के बाद काला सागर में बढ़ा खतरा! कामर्शियल जहाजों पर हो रहे हमले; भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

Black Sea Tension: विदेश मंत्रालय (MEA) ने काला सागर और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्रों में काम करने वाले या वहां से गुजरने वाले कामर्शियल जहाजों पर तैनात भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Black Sea Tension: होर्मुज स्ट्रेट के बाद अब काला सागर पर कामर्शियल जहाजों पर खतरा मंडरा रहा है। इस बीच, विदेश मंत्रालय (MEA) ने काला सागर और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्रों में काम करने वाले या वहां से गुजरने वाले कामर्शियल जहाजों पर तैनात भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Black Sea

काला सागर में कामर्शियल जहाजों पर हो रहे हमले (फाइल फोटो)

काला सागर में अबतक 5 भारतीयों की मौत

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि संघर्ष के कारण इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील और अस्थिर बनी हुई है। एडवाइजरी के मुताबिक, काला सागर और इससे जुड़े समुद्री इलाकों में संचालित या गुजरने वाले कामर्शियल जहाजों को मिसाइल और ड्रोन हमलों समेत कई गंभीर सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल 2026 से कामर्शियल जहाजों को निशाना बनाकर होने वाली ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इन घटनाओं में अबतक पांच भारतीय नागरिकों की दुखद मौत भी हो चुकी है।

End of Feed