MEA: पाकिस्तान पर बरसे रणधीर जायसवाल, ब्लैक सी हमलों पर जताई चिंता, बांग्लादेश और रूस-यूक्रेन पर भी रखी बात

सीमा पार घुसपैठ और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर भारत के रुख पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ बोलना और गलत सूचनाएं फैलाना पाकिस्तान की आदत बन चुकी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान,बांग्लादेश,रूस-यूक्रेन संघर्ष और ब्लैक सी क्षेत्र में हालिया समुद्री हमलों समेत कई अहम मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना और झूठ फैलाना उसकी पुरानी आदत रही है। वहीं,बांग्लादेश के साथ भारत ने सकारात्मक और रचनात्मक संबंधों पर जोर दिया।

Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल | File photo

‘टीवी पर दिखाया गया ड्रामा हकीकत नहीं बदल सकता’

सीमा पार घुसपैठ और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर भारत के रुख पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ बोलना और गलत सूचनाएं फैलाना पाकिस्तान की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कोशिश कर ली जाए,टेलीविजन पर दिखाया जाने वाला‘ड्रामा’जमीनी हकीकत को नहीं बदल सकता।

End of Feed