MCD Polls:'शराब रत्न' से लेकर 'मसाज रत्न'...AAP नेताओं पर गरजे म.प्र के CM, कहा- केजरीवाल अब 'भ्रष्टाचार की दीवार'

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 28, 2022, 10:28 PM IST

बकौल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, "ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। अपने गुरु (अन्ना हजारे) को, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को इन्होंने धोखा दिया। बच्चों की झूठी कसम खा गए। केजरीवाल आज 'करप्शन'वाल बन गए हैं। वह कहते हैं कि मनीष सिसोदिया को भारत रत्न मिले। दिल्ली की बदनामी के लिए रत्न तो मिलना ही चाहिए।"

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जुबानी हमला बोला है। सोमवार (28 नवंबर, 2022) को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम को राष्ट्रीय राजधानी में गड़बड़ी और बदनामी के लिए 'धोखा रत्न' मिलना चाहिए।

shivraj singh chauhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फाइल)

भाजपा कैंडिडेट्स के लिए प्रचार के समय वह बोले, "हमने चीन की महान दीवार के बारे में सुना है...केजरीवाल अब 'भ्रष्टाचार की दीवार' बन गए हैं।" उन्होंने आगे बताया, "यह हास्यास्पद है कि केजरीवाल ने जैन और सिसोदिया के लिए भारत रत्न की मांग की। केजरीवाल को दिल्ली की मौजूदा हालत के लिए 'धोखा रत्न पुरस्कार' और सिसोदिया को 'शराब रत्न पुरस्कार' दिया जाना चाहिए।"

End of Feed