भारत की राजनीति में कई भतीजे हुए हैं 'बागी'! शरद पवार से पहले टूट चुका है ठाकरे और यादव परिवार का घर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 2, 2023, 11:48 PM IST

Maharashtra: पिछले विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद, जब शिवसेना ने सीएम पद को लेकर बीजेपी का साथ छोड़ा तो ​अजित पवार बीजेपी के साथ जा मिले थे और डिप्टी सीएम बन गए थे। अजीत पवार के इस कदम से चाचा शरद पवार समेत पूरा राजनीतिक जगत हैरान रह गया था।

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में जिसका अंदेशा था वो तो हो गया। शरद पवार (Sharad Pawar) का घर एक बार फिर भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) ने तोड़ दिया और बीजेपी (BJP) से जाकर मिल गए। कुछ ही घंटों के अंदर अजित पवार नेता विपक्ष से डिप्टीअ सीएम बन गए। अजित पवार को लेकर पहले से ही आशंका थी कि वो बीजेपी के साथ जाएंगे, शायद उनके चाचा शरद पवार को भी इसकी भनक थी, यही कारण था कि उन्होंने एनसीपी में अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल का कद बढ़ाया गया था। भारत की राजनीति में भतीजों के बागी होने का लंबा इतिहास रहा है। महाराष्ट्र में शरद पवार से पहले ठाकरे परिवार टूट चुका है। यूपी में समाजवादी पार्टी टूट चुकी है। इन तीनों पार्टियों में चाचा और भतीजे की ही लड़ाई थी।

End of Feed