मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 24 मार्च तक के लिए टली, वकीलों ने दी ये दलीलें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 22, 2023, 01:42 AM IST

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। सिसोदिया के वकील ने कोर्ट से जमानत देने की अपील की जबकि सीबीआई ने इसका विरोध किया। साथ ही कहा कि इससे सबूत नष्ट होने का खतरा है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर मंगलवार (21 मार्च 2023) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर सुनवाई हुई लेकिन सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 24 मार्च को होगी। आबकारी नीति मामले में सीबीआई और सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। विशेष अदालत ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सीबीआई द्वारा लिखित दलीलें दाखिल करने और प्रासंगिक निर्णय दाखिल करने के लिए 24 मार्च को सूचीबद्ध किया।

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया

सिसोदिया के वकील की दलील

आबकारी नीति मामले में सीबीआई जांच पर सिसोदिया के वकील ने दिल्ली की अदालत से कहा कि सिसोदिया ने जांच में सहयोग किया और तलाशी अभियान में कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिले। अब उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है और उनके भागने का जोखिम भी नहीं है। उनके खिलाफ रिश्वत लेने का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है, आबकारी नीति में बदलाव विशुद्ध रूप से सामान्य प्रक्रिया थी। कथित अपराध में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है तथा अब उन्हें और अधिक दिनों तक जेल में रखना न्यायोचित नहीं है।

End of Feed