सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को मिली सबसे बड़ी राहत, 17 महीने बाद मिली जमानत

17 महीने से जेल में बंद आप नेता मनीष को आखिरकार आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल ही गई। अदालत ने मंगलवार 6 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज फैसला सुनाते हुए मनीष को जमानत दे दी। अदालत ने क्या-क्या कहा जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट से आप नेता मनीष सिसोदिया को सबसे बड़ी राहत मिली
  • अदालत ने सिसोदिया को 17 महीने बाद जमानत दे दी
  • सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में देरी के आधार पर मनीष को जमानत दी

Manish Sisodia gets bail: सुप्रीम कोर्ट से आप नेता मनीष सिसोदिया को सबसे बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सिसोदिया को 17 महीने बाद जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत दे दी। शीर्ष अदालत ने सुनवाई में देरी के आधार पर सिसोदिया को जमानत दी। अदालत ने कहा कि लंबे समय तक सुनवाई के बिना किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता है।

Sisodia

मनीष सिसोदिया

7 माह से हिरासत में थे सिसोदिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को जमानत दी और कहा कि वह 17 माह से हिरासत में हैं। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं। पीठ ने कहा कि इन मामलों में मनीष सिसोदिया को जमानत के लिए निचली अदालत भेजना ठीक नहीं होगा।

End of Feed