Manish Sisodia Arrest: अबतक AAP के कितने मंत्री जा चुके हैं जेल, सोमवार को कोर्ट में सिसोदिया को पेश करेगी CBI

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 26, 2023, 11:52 PM IST

Manish Sisodia Arrest: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आप के ये पहले मंत्री नहीं हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया। इनसे पहले दो मंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं।

Manish Sisodia Arrest: दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले मे सीबीआई ने रविवार 26 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें शाम 7 बजकर 15 मिनट पर अरेस्ट किया। इसके बाद उनके परिवार को इसके बारे में जानकारी दी गई। सीबीआई सोमवार को कोर्ट में उन्हें पेश करेगी।

Manish Sisodia Arrest

दिल्ली के डिप्टी सीएम शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार

इन धाराओं के तहत मनीष सिसोदिया की हुई गिरफ्तारी

सिसोदिया को आईपीसी की धारा 120 बी आपराधिक साजिश, 477ए धोखाधड़ी करने का इरादा और भ्रष्टचार अधिनियम की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed