UNLF का सरेंडर: मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन ने डाले हथियार, सरकार के साथ किया शांति समझौता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 07:27 PM IST

UNLF Surrender: अमित शाह ने कहा कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों में एक नया अध्याय जुड़ गया है क्योंकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने आज नई दिल्ली में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

UNLF Surrender: मणिपुर में शांति स्थापित करने कोशिश में बुधवार को केंद्र सरकार को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि मणिपुर में सक्रिय और सबसे पुराने उग्रवादी गुट यूनाइटेड नेशनल बिलरेशन फ्रंट (UNLF) ने हथियार डालने का फैसला किया है। अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। अमित शाह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूएनएलएफ ने बुधवार को सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए और हिंसा छोड़ने पर सहमति व्यक्त की है।

UNLF Surrender

यूएनएलएफ ने किया सरेंडर

अमित शाह की ओर से किए गए ट्वीट में यूएनएलएफ के सदस्य सरेंडर करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों में एक नया अध्याय जुड़ गया है क्योंकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने आज नई दिल्ली में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

End of Feed