'सरकार और पार्टियों के मामले में नहीं करता बहुत हस्तक्षेप...', मणिपुर का जिक्र कर मोहन भागवत ने क्यों कही यह बात?

Manipur Situation: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर में सरकार अवश्य होनी चाहिए और सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भागवत ने कहा कि विनाश होने में दो मिनट का समय लगता है, लेकिन निर्माण में दो साल लगते हैं... और इन कठिन परिस्थितियों में भी, मणिपुर के लोगों को अलग-अलग आधारों पर बिखरने से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए... हम निश्चित रूप से सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Manipur Situation: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर में सरकार अवश्य होनी चाहिए और सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भागवत ने इंफाल में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘सरकार और पार्टियों के मामलों में मैं बहुत हस्तक्षेप नहीं करता, लेकिन मणिपुर में सरकार अवश्य होनी चाहिए और मेरी जानकारी के अनुसार, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।’’

Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

संघ प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

भागवत ने कहा, ‘‘विनाश होने में दो मिनट का समय लगता है, लेकिन निर्माण में दो साल लगते हैं... और इन कठिन परिस्थितियों में भी, मणिपुर के लोगों को अलग-अलग आधारों पर बिखरने से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए... हम निश्चित रूप से सभी को साथ लेकर चलेंगे। किसी की पहचान आदि को नुकसान पहुंचाए बिना, भौतिक मामलों में शांति जल्द स्थापित हो जाएगी, लेकिन आंतरिक शांति आने में कुछ समय लगेगा। हमें इसका ज्ञान है।’’

End of Feed