Times Now Navbharat
live-tv
Premium

बिहार कैबिनेट में भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत... जातीय समीकरण का रखा गया पूरा ख्याल, पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी

Nitish Kumar Cabinet Caste Equation: जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए के कई अन्य शीर्ष नेता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

Image
Photo : PTI
10वीं बार नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ (फोटो साभार: PTI)
Authored by: Anurag Gupta
Updated Nov 20, 2025, 20:18 IST
Follow on Google News

Nitish Kumar Cabinet Caste Equation: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ ही एनडीए में शामिल दलों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के कुल 26 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार की कैबिनेट में भाजपा के 14, जदयू के 9, लोजपा (रामविलास) के 2, हम और रालोमो के एक-एक नेताओं को शामिल किया गया जिसमें जातीय समीकरणों को भी साधने की पूरी कोशिश की गई है।

भाजपा के कोटे से कैबिनेट में किस-किसको मिली जगह

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • दिलीप जायसवाल
  • मंगल पांडे
  • रामकृपाल यादव
  • नीतिन नवीन
  • संजय सिंह टाइगर
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • सुरेंद्र मेहता
  • नारायण प्रसाद
  • रमा निषाद
  • लखेंद्र सिंह रौशन
  • श्रेयसी सिंह
  • प्रमोद कुमार

जदयू ने किस-किसको मंत्री पद की दिलाई शपथ

  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • सुनील कुमार
  • मोहम्म जमा खान

लोजपा (रामविलास) कोटे के मंत्री

  • संजय कुमार
  • संजय कुमार सिंह

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को शामिल किया गया, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से उपेंद्र कुशवाला के बेटे दीपक प्रकाश को कैबिनेट में जगह मिली।

PM Modi Nitish Kumar

PM Modi Nitish Kumar

कितनी अलग है नई कैबिनेट

नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में पुरानी कैबिनेट के साथियों को ज्यादा जगह नहीं मिली। प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली इस सरकार ने नए सदस्यों को जगह दी। नीतीश सरकार ने पुरानी सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी दे दी, जबकि 10 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसके जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि इस सरकार में सभी के लिए पर्याप्त जगह है। किसी को भी दरकिनार नहीं किया जाएगा। हालांकि, नीतीश कुमार ने अपने सभी 8 मंत्रियों को, भाजपा ने 5 मंत्रियों को रिपीट किया है।

पहली बार कैबिनेट में किस-किसको मिली जगह

क्रमांकनए मंत्रीपार्टी
1रामकृपाल यादवभाजपा
2संजय सिंह टाइगरभाजपा
3अरुण शंकर प्रसादभाजपा
4रमा निषादभाजपा
5लखेन्द्र कुमार रौशनभाजपा
6श्रेयसी सिंहभाजपा
7संजय कुमारलोजपा (रामविलास)
8संजय कुमार सिंहलोजपा (रामविलास)
9दीपक प्रकाशरालोमो
10संतोष सुमन हम

कैबिनेट में जातीयों को भी साधने की पूरी कोशिश

नीतीश कैबिनेट में भविष्य की राजनीति के हिसाब से जातियों को साधते हुए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 26 मंत्रियों में राजपूत समुदाय के 4, दलित समाज से 5 आते हैं। दलितों में दुसाध (पासवान) से दो, मुसहर, रविदास और पासी समुदाय से एक-एक को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त एक मुस्लिम चेहरे को भी जगह मिली है, जो पिछली सरकार में भी मंत्री थे। हालांकि, राजपूतों को सबसे आगे रखा गया है। इसके बाद भूमिहार, कुर्मी, कोइरी, निषाद, यादव और दुसाध को दो-दो मंत्री पद मिले हैं। इसके अलावा, ब्राह्मण, रविदास, मुसहर, पासी, कलवार, कायस्थ, सूड़ी, धानुक, तेली और कानू समुदाय से एक-एक को मंत्री बनाया गया है।

End of Article