मणिपुर में पांच महीने बाद इंटरनेट बहाल, CM बीरेन सिंह ने किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 02:03 PM IST

Manipur Internet Restored: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में तीन मई से भड़की जातीय हिंसा के मद्देनजर निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार यानी आज से बहाल की जाएंगी।

Manipur Internet Restored: मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद आज से पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने की है। उन्होंने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य में तीन मई से भड़की जातीय हिंसा के मद्देनजर निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार यानी आज से बहाल की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने मुक्त आवाजाही व्यवस्था को रद्द करने का भी आह्वान किया है।

N Biren Singh

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह

बता दें, अब मुक्त आवाजाही व्यवस्था के तहत भारत-म्यांमा सीमा के पास दोनों ओर रह रहे लोगों को बिना किसी दस्तावेज के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक भीतर जाने की अनुमति है।

End of Feed