Manipur News: क्या मणिपुर में होने वाला है उलटफेर? अमित शाह से CM बीरेन सिंह की मुलाकात के मायने समझिए

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 08:00 AM IST

Biren Singh Meets Amit Shah Manipur News in Hindi: देश के गृह मंत्री अमित शाह से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुलाकात की है। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार मणिपुर के लोगों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की तैयारी में है। हालांकि सीएम सिंह ने ये नहीं बताया कि ये फैसले क्या हो सकते हैं।

Biren Singh Amit Shah Meeting Manipur News: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार इस राज्य के लोगों के हित में 'कुछ महत्वपूर्ण निर्णय' लेने की तैयारी में है। सिंह ने यह बात यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कही। इस दौरान उन्होंने मणिपुर से संबंधित "सर्वाधिक महत्व के मामलों" पर चर्चा की। बाद में उन्होंने यहां नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने 'मणिपुर में शांति को बढ़ावा देने के लिए किए गए रणनीतिक उपायों पर सार्थक चर्चा की।' आपको दोनों नेताओं की इस मुलाकात के मायने समझाते हैं।

Biren Singh Meets Amit Shah

अमित शाह से मिले सीएम बीरेन सिंह।

मणिपुर को लेकर क्या फैसला करेगी सरकार?

मणिपुर में छिटपुट जातीय हिंसा जारी रहने के बीच सिंह ने शाह से मुलाकात की। बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'आज, मुझे नयी दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गहन विचार विमर्श में शामिल होकर, हमने अपने राज्य से संबंधित सर्वोपरि महत्व के मामलों पर चर्चा की। आश्वस्त रहें, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की तैयारी में है।' मुख्यमंत्री ने हालांकि, यह नहीं बताया कि फैसले क्या हो सकते हैं।

End of Feed