Manik Saha oath as Chief Minister of Tripura: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रोफसर डॉ.मानिक साहा के सिर दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का ताज सजा है। बुधवार (आठ मार्च, 2023) को अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। डॉ.साहा के साथ आठ और लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए डॉ.मानिक साहा।
डॉ.साहा इससे पहले छह मार्च, 2023 को बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे। उन्होंने इसके बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से भेंट की थी और नई सरकार के गठन का दावा पेश किया था। वैसे, सीएम की रेस में साहा का पलड़ा भारी रहा है।
Tinku Roy, Bikash Debbarma, Sudhangshu Das and Sukla Charan Noatia take oath as Tripura Ministers, in Agartala. t.co/cxme9ETULY
— ANI (@ANI) Mar 8, 2023
और किसने-किसने ली शपथ?टिंकू रॉय, विकास देव वर्मा, सुधांशु दास, शुक्ल चरण नौटिया, रतन लाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, संतन चकमा और सुशांत चौधरी।
मोटा-मोटी बीजेपी के आठ और सहयोगी दल आईपीएफटी के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिनमें पांच नए चेहरे हैं। पहले के मंत्रिमंडल में शामिल चार मंत्रियों को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। दरअसल, साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी ने 32 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)
