जयचंदों के 2026 बैच में आपका स्वागत है- राहुल गांधी की बुराई करने पर मणिकम टैगोर ने शकील अहमद को घेरा

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने राहुल गांधी की आलोचना करने वाले नेताओं पर तीखा हमला करते हुए उन्हें विश्वासघाती करार दिया है। यह प्रतिक्रिया पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद की टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को डरपोक और असुरक्षित नेता कहा था।

कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद को मणिकम टैगोर ने गद्दार और जयचंद कहते हुए बड़ा हमला किया है। दरअसल शकील अहमद ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और आजकल राहुल गांधी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कभी राहुल गांधी को तानाशाह बता रहे हैं तो कभी प्रियंका गांधी का नाम लेकर निशाना साध रहे हैं। इस आरोपों के बाद अब शकील अहमद पर कांग्रेस की ओर से भी निशाना साधा जाने लगा है।

manickam tagore

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर (फोटो- ManickamTagore)

शकील अहमद और राशिद अल्वी को घेरा

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की आलोचना करने वाले नेताओं को विश्वासघाती बताया है। कांग्रेस सांसद का यह बयान पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता करार दिया था। मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। बस एक बार फिर दुख हुआ है कि जब साहस सबसे कठिन राह पर चलता है, तो विश्वासघात कैसे खुलकर सामने आता है। ऐसे समय में जब कांग्रेस को एकता की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब विश्वासघातियों की जमात में शामिल होने वाले शकील अहमद और पूर्व बसपा नेता राशिद अल्वी जैसे लोगों ने उसी नेता पर हमला करना चुना है, जिसने नफरत को हराने और प्रेम फैलाने के लिए 4,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया और भारत को न्याय और सम्मान से जोड़ने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए 6,000 किलोमीटर की दूरी तय की।

End of Feed