संसद भवन की सुरक्षा में चूक : संसद की दीवार कूदने की कोशिश कर रहा शख्स हिरासत में, सूरत से भदोही के लिए निकला था आरोपी

दिल्ली स्थित देश का संसद भवन परिसर काफी संवेदनशील और वीआईपी जगह है। यहां पर सुरक्षा में सेंध लगने का मतलब देश की सुरक्षा में सेंध लगना है। उत्तर प्रदेश का एक एक व्यक्ति आज सुबह रेलभवन की तरफ से दीवार फांदकर संसद भवन परिसर में घुसने के प्रयास में पकड़ा गया।

लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में आज एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आज यानी शुक्रवार 22 अगस्त की सुबह एक व्यक्ति पेड़ के सहारे संसद भवन परिसर में कूदने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, कूदने की कोशिश कर रहे शख्स को CISF ने पकड़ लिया।

New Parliament PTI

नई संसद भवन

घटना आज यानी शुक्रवार 22 अगस्त की सुबह हुई, जब एक व्यक्ति संसद भवन परिसर की दीवार फांदकर परिसर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह रेलभवन की तरफ से दीवार फांदकर संसद भवन परिसर में कूदने का प्रयास कर रहा था।

End of Feed