एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत...सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने चेन्नई से दिल्ली पहुंचा युवक, लेकिन गंवानी पड़ी जान

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक युवक चेन्नई की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह सोशल मीडिया के जरिए इस महिला इन्फ्लुएंसर के संपर्क में आया था और लगातार उसके वीडियो लाइक करता था।

Delhi News: सोशल मीडिया पर एकतरफा प्यार का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। 29 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने के लिए चेन्नई से दिल्ली आए एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में युवती के घर में घुसने पर उसके परिजनों और पड़ोसियों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी।

social media AI

दिल्ली में चेन्नई के युवक की हत्या (AI Image)

क्या है पूरा मामला?

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस जांच के अनुसार, मृतक युवक चेन्नई की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह सोशल मीडिया के जरिए इस महिला इन्फ्लुएंसर के संपर्क में आया था और लगातार उसके वीडियो लाइक करता था। इसी दौरान युवक को युवती से एकतरफा प्यार हो गया और वह उससे मिलने के लिए चेन्नई से सीधा दिल्ली चला आया। युवती के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 29 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

End of Feed