ममता बनर्जी के मंत्री की फिसली जुबान, बोले-आपका राष्ट्रपति कैसा दिखता है

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 12, 2022, 03:26 PM IST

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेक टिप्पणी की थी। मंत्री अखिल गिरि के बयान पर बीजेपी हमलावर है।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर टिप्पणी करते हुए कैमरे में हो गया। नंदीग्राम में वो लोगों को संबोधित कर रहे थे। वायरल हुए वीडियो की बीजेपी कड़ी निंदा की है। बीजेपी का कहना है कि मंत्री जी वास्तव में कह रहे थे कि तृणमूल लोगों को उनके रूप से नहीं आंकती है, लेकिन फिर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण दिया। भाजपा ने दावा किया कि जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंजा भी वहां थीं। बवाल बढ़ने के बाद टीएमसी ने अखिल गिरि के बयान से खुद को अलग कर लिया। टीएमसी ने कहा कि राष्ट्रपति के लिए पार्टी के मन में पूरा सम्मान है।

akhil giri

अखिल गिरि, ममता बनर्जी सरकार में मंत्री

ममता के मंत्री ने की थी टिप्पणी

End of Feed