'AI से 2002 की वोटर लिस्ट को किया गया डिजिटल, जिससे बड़े पैमाने पर हुईं त्रुटियां'; CM ममता ने CEC को लिखा पांचवां पत्र

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर से पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि 2002 की मतदाता सूचियों में एआई-आधारित डिजिटलीकरण त्रुटियों के कारण विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान वास्तविक मतदाताओं को व्यापक परेशानी हो रही है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ राज्य सरकार की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर सूबे की मुखिया ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एआई का इस्तेमाल करके 2002 की मतदाता सूची को डिजिटल किया गया। जिसमें बड़े और व्यापक पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं हैं और इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।

mamata banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

ममता का ये पांचवां पत्र

साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने द्वारा ही किए गए 20 सालों के वैधानिक सुधारों की अनदेखी कर रहा है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा गया यह पांचवां पत्र है। इससे पहले वे चार बार पत्र लिखकर एसआईआर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों की बात उठा चुकी हैं।

End of Feed