'मैं चुनाव आयोग के कामकाज से हैरान हूं...', अधिकारियों के तबादले को लेकर ममता बनर्जी ने CEC को लिखा पत्र

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ अधिकारियों के रातों-रात तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ अधिकारियों के रातों-रात तबादलों को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा। इस पत्र के जरिए मुख्यमंत्री ममता ने चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर हैरानी जताई।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

इस पत्र में उन्होंने रविवार दोपहर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य के नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों और प्रतिनियुक्ति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चुनाव आयोग पर यह भी आरोप लगाया कि वह असंवैधानिक रूप से चुनी हुई राज्य सरकार के अधिकार को कमजोर कर रहा है।

End of Feed