VIDEO: 'लॉ मिनिस्टर, कृपया बुरा न मानें...' , कोर्ट और न्याय का जिक्र करते हुए CM ममता ने अर्जुन राम मेघवाल से क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार के फंड रुकने के बावजूद राज्य में 88 फास्ट‑ट्रैक कोर्ट्स जारी हैं। इनमें से 52 महिलाओं के लिए और 7 POCSO कोर्ट्स हैं। मुख्यमंत्री ने न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखने और महिलाओं व बच्चों के मामलों की तेज़ सुनवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार के फंड रोकने के बावजूद राज्य सरकार 88 फास्ट‑ट्रैक कोर्ट्स लगातार चला रही है। शनिवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की सर्किट बेंच, जलपाईगुड़ी के नए भवन उद्घाटन किया गया । इस मौके पर सीएम ममता बनर्जी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि इन 88 कोर्ट्स में से 52 महिलाओं के लिए और 7 POCSO कोर्ट्स हैं, जो बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों की सुनवाई तेजी से कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि फंड रुकने के बावजूद बंगाल सरकार ने इन अदालतों को बंद नहीं होने दिया।

cm mamata banrjee

केंद्र फंड रोकने के बावजूद बंगाल चला रहा 88 फास्ट‑ट्रैक कोर्ट: सीएम ममता बनर्जी।(फोटो सोर्स: ANI)

सीएम ममता ने कहा, "मेरे लॉ मिनिस्टर, कृपया बुरा न मानें, केंद्र सरकार ने फंड रोक दिया, लेकिन हमने इन अदालतों को जारी रखा।" उनका यह बयान न्यायपालिका के महत्व और आम नागरिकों को न्याय मिलने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। बता दें कि इस समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

End of Feed