'TMC में रहो या BJP में जाओ, बीच की राजनीति नहीं चलेगी'; बागी नेताओं पर बरसीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ संदेश देते हुए कहा कि या तो वे टीएमसी के साथ रहें या फिर खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि "बीच की राजनीति" करने वालों को आखिरकार दोनों तरफ से नुकसान उठाना पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक वीडियो जारी कर हमला बोला है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे या तो टीएमसी के साथ रहें या फिर खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं। बीच की राजनीति करने वालों को आखिरकार दोनों तरफ से नुकसान उठाना पड़ेगा।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी।

पार्टी के कुछ बागी सांसद और विधायक भाजपा के इशारों पर काम कर रहे- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ बागी सांसद और विधायक भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के रवैये ने भाजपा को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले तेज करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कलकत्ता में तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के विरोध मार्च के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई और हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

End of Feed