सीट शेयरिंग पर बनेगी बात! कौन होगा संयोजक? INDIA गठबंधन की बैठक से पहले ममता ने कर लिया किनारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 10:11 PM IST

India Alliance Meeting: शनिवार (13 जनवरी) को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेता डिजिटल बैठक करेंगे। इस बैठक से ममता बनर्जी ने किनारा कर लिया है।

India Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फार्मूला तलाशने के लिए INDIA गठबंधन एक बार फिर बैठने वाला है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार (13 जनवरी) को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेता डिजिटल बैठक करेंगे। इस बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और इस गठजोड़ का संयोजक नियुक्त करने को लेकर चर्चा की जाएगी।

India Alliance meeting

इंडिया गठबंधन की बैठक कल

गठबंधन की इस बैठक से पहले ही पार्टियों के बीच उठापटक शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक से ममता बनर्जी ने किनारा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी शनिवार सुबह होने वाली इस बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि वह पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

End of Feed