अभिजीत गंगोपाध्याय ने BJP का दामन थामा तो खिसियाईं ममता दीदी, बोलीं- खराब हुआ बंगाल का नाम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2024, 09:04 PM IST

Mamata Banerjee Slams Abhijit Gangopadhyay: अभिजीत गंगोपाध्याय के भाजपा में शामिल होने पर ममता बनर्जी ने उन पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। दीदी ने कहा कि एक पूर्व न्यायाधीश के फैसलों से बंगाल का नाम खराब हुआ। उनके कुछ फैसलों ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर दिया है।

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बिना किसी का नाम लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके कुछ फैसलों ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर को यहां तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली के अंत में कहा, 'कुछ लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में दिए गए कुछ अदालती फैसलों को देखते हुए न केवल लोग, बल्कि बाघ भी राज्य से भाग जाएंगे। मैं उन्हें बताता हूं कि 'उनके' जैसे कुछ ही लोग हैं।'

Mamata Banerjee Slams Abhijit Gangopadhyay

ममता बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय को इशारों-इशारों में कोसा।

ममता बनर्जी ने गंगोपाध्याय को कहा- अब वह बेनकाब हो गए हैं

गंगोपाध्याय का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब वह न्यायाधीश थे तो 'पूर्व न्यायाधीश' ने अनावश्यक रूप से तृणमूल को निशाना बनाया। सीएम ममता ने कहा, 'एक न्यायाधीश के रूप में उन्होंने टेलीविजन साक्षात्कार दिए। उन्होंने अभिषेक बनर्जी का नाम लेते हुए कई बातें कहीं। आख़िरकार उन्होंने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। अब वह बेनकाब हो गए हैं। आने वाले दिनों में उनका मूल्यांकन आम लोग करेंगे।'

End of Feed