'जहां एक महिला CM हैं वहां ऐसी बर्बरता क्यों...', भाजपा ने कोलकाता गैंगरेप मामले में ममता 'दीदी' से की इस्तीफे की मांग

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड सहित अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है।

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड सहित अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं वहां महिलाओं के साथ ऐसी बर्बरता क्यों हो रही है?

Sambit Patra

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (फोटो साभार: @BJP4India)

संबित पात्रा ने क्या कुछ कहा?

इस दौरान संबित पात्रा ने कुछ तस्वीरें भी दिखाई और जघन्य घटना की जानकारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को लगता है कि उनकी कोई जवाबदेही नहीं है... उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस जघन्य कांड को लेकर एक कमेटी का गठन किया है जिसमें चार सदस्य शामिल होंगे। यह समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और जांच रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी। हमें लगता है कि ममता बनर्जी को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद आकर इस्तीफा देना चाहिए और माफी मांगी चाहिए।

End of Feed