VIDEO: 'मुझे 3 जगह जाने से रोका गया...' हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं ममता बनर्जी; BJP पर क्या लगाया आरोप?

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के बीच ‘सुवेंदु सरकार’ के गठन के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविंद्रनाथ टेगौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को एकता और मानवता का संदेश बताया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि रवींद्र जयंती कार्यक्रम के लिए तीन स्थानों पर अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद उन्हें अपने आवास पर आयोजन करना पड़ा।

बंगाल में शनिवार को 'सुवेंदु सरकार'का गठन हो गया। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के 15 साल की सत्ता को समाप्त कर बीजेपी ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाई है। नतीजे सामने आने के बाद ममता बनर्जी पहली बार जनता से मुखातिब हुईं। उन्होंने शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

mamata banerjee

ममता बनर्जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। ANI

सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा कि टैगोर का दर्शन बांग्ला भाषा, संस्कृति और विरासत के पुनर्जन्म का प्रतीक है। उन्होंने लिखा, "उनका गहन जीवन-दर्शन हमारी दैनिक यात्रा के लिए सदैव मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है। उन्होंने हमें सिखाया कि विभाजन सत्य नहीं है, सत्य तो एकता है।" तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि टैगोर "उग्र राष्ट्रवाद की उत्तेजना से ऊपर उठकर संपूर्ण विश्व को एकता का संदेश देने वाले महामानव थे।"

End of Feed