'बार-बार बदनाम किया गया, झूठे आरोप लगाए'; TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत पर ममता बनर्जी दुखी, भाजपा सरकार को घेरा

ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि आशीष बनर्जी के निधन से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित किया।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी के निधन पर TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अपने अंतिम दिनों में आशीष बनर्जी को कथित तौर पर भारी मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ा। भाजपा और मीडिया के एक वर्ग ने उन्हें बार-बार बदनाम किया। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए। बता दें कि टीएमसी नेता आशीष बनर्जी बीरभूम जिले में पार्टी कार्यालय में रविवार को फांसी के फंदे पर झूलते मिले थे।

Asish Banerjee death

TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि आशीष बनर्जी के निधन से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। ममता बनर्जी ने कहा कि आशीष बनर्जी अपनी विनम्रता और रामपुरहाट व बीरभूम के लोगों के साथ करीबी जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने शिक्षण, जनसेवा और राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया।

End of Feed