ममता बनर्जी फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर, बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा जारी; सुहासिनी चाय बागान का भी किया दौरा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री सौंपी। हाशिमारा में विभागाध्यक्षों, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अलावा मुख्यमंत्री ने सुहासिनी चाय बागान का भी दौरा किया।

North Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं।राज्य के कई जिलों में आई हालिया प्राकृतिक आपदा के बाद उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए उत्तर बंगाल का रुख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राहत वितरण और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाना है।

Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो साभार: पश्चिम बंगाल सचिवालय)

CM ममता ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण करेंगी। हाशिमारा जाते वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “कल मैं नागराकाटा और आसपास के कुछ अन्य इलाकों का दौरा करूंगी। अगले दिन मैं मिरिक जाऊंगी, जहां यह आपदा आई थी। उसके बाद मैं दार्जिलिंग जाऊंगी, जहां मैं एक रात रुकूंगी, क्योंकि मुझे दार्जिलिंग और कलिम्पोंग, दोनों जगहों पर एक समीक्षा बैठक करनी है। यह बैठक पूरी करने के बाद मैं अगले दिन उत्तरकन्या लौट जाऊंगी।”

End of Feed