काले गाउन में कलकत्ता HC पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव बाद हिंसा मामले में मुख्य न्यायाधीश के सामने हुईं पेश, Video

गाड़ी से उतरने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य वकीलों के साथ अदालत परिसर में दाखिल हुईं। ममता की यह पेशी 2021 में चुनाव बाद राज्य में हुई हिंसा मामले में हुई। इस मामले में वह मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की पीठ के समक्ष पेश हुईं।

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश हुईं। अदालत परिसर में ममता जब पहुंचीं तो वह वकील के लिबास में नजर आईं। ममता ने ब्लैक गाउन (काला कोट) पहना था। गाड़ी से उतरने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य वकीलों के साथ अदालत परिसर में दाखिल हुईं। ममता की यह पेशी राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में हुई। इस मामले में वह मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की पीठ के समक्ष पेश हुईं।

mamata banerjee

कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश हुईं ममता बनर्जी।

टीएमसी ने जारी किया ममता का वीडियो

X पर एक पोस्ट में TMC ने कहा कि आज अदालत में उनकी शारीरिक उपस्थिति उनके निरंतर समर्पण को दर्शाती है। पार्टी ने कहा कि 'वह बंगाल के लोगों को उनके मुश्किल समय में कभी नहीं छोड़तीं' और सत्य, न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों की लड़ाई के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। पार्टी ने आगे कहा कि वह हमेशा नफरत की राजनीति से ऊपर उठकर 'करुणा, साहस और दृढ़ विश्वास' का परिचय देती रही हैं।

End of Feed