सेरामपुर में रैली से पहले बढ़ा सियासी तनाव; ममता बनर्जी बोलीं- हमें नजरबंद रखा गया, कुणाल घोष की कार पर भी पथराव

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने पुलिस और भाजपा सरकार पर टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। पूर्व सीएम ने रैली स्थल पर जाने से पहले उन्होंने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि हमें नजरबंद रखा गया है।

पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर उपचुनाव से पहले राज्य में सियासी संग्राम तेज हो गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं को नजरबंद रखा गया है। सेरामपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की रैली से पहले पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोका जा रहा है। ममता ने दावा किया कि उन्हें भी रैली स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Mamata banerjee

ममता बनर्जी ने बोला भाजपा सरकार पर हमला। (फोटो- pti)

इस दौरान ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने पुलिस और भाजपा सरकार पर टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। पूर्व सीएम ने रैली स्थल पर जाने से पहले उन्होंने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा, “हमें नजरबंद रखा गया है। मुझे रैली स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन मैं जाकर रैली को संबोधित करूंगी। रोक सको तो रोक लो।”

End of Feed