'सिर्फ पीएम का माफीनामा और गृहमंत्री का बयान, यही दो चीजें चाहते हैं, संसद गतिरोध के बीच खरगे ने क्या-क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी सांसद चेयरमैन से मिले और हमने कहा कि पीएम का माफीनामा और गृहमंत्री का बयान यही दो चीज मांग रहे हैं। लेकिन वो लापता हैं।

Mallikarjuna Kharge PC: संसद में लगातार चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। खरने कहा कि पिछले 15 दिन से विपक्ष कोशिश कर रहा है, यह मांग कर रहा है कि छात्रों के ऊपर जो अन्याय हुआ है, जो अत्याचार हुआ है और इतनी बर्बरता से उनके ऊपर लाठियां चलाई गई, गोलियां चलाई गई, उस पर बयान दिया जाए।

Kharge  PC

खरगे ने रखी अपनी मांगें

छात्रों पर लाठी चलाने का आदेश किसने दिया?

खरगे ने कहा, जो चीजें नहीं करनी चाहिए थी, जिन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना था, आंसू गैस हो और लाठी हो, करंट की लाठी, ये सारी चीजें उन्होंने विद्यार्थियों पर इस्तेमाल की। छात्रों ने ऐसी कोई गड़बड़ नहीं की थी। क्या सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया? या किसी नेता को रोक कर कुछ पूछा? वे तो पीसफुल प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उनको वहां से हटाने के लिए जिसका इस्तेमाल किया गया है, वो बहुत गलत है। इसके लिए हम चाहते थे कि होम मिनिस्टर खुद सदन में आएं और हमको ये बताएं किसने लाठी चलाने के लिए बोला? क्या ये पुलिस अधिकारियों ने किया?

End of Feed