खरगे का आरोप- मोदी सरकार ने PSU से छीन लीं लाखों नौकरियां, जेपी नड्डा ने बोले-9 साल में बदल गई भारत की किस्मत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 17, 2023, 04:37 PM IST

Modi Government 9 years: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun kharge) ने कहा कि मोदी सरकार ने PSU को बर्बाद कर दिया। जिससे लाखों सरकारी नौकरियां छीन गई। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 साल में भारत की किस्मत बदल दी है।

Modi Government 9 years: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार पर कई सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) को बर्बाद करने और लाखों सरकारी नौकरियां छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि इस सरकार में ठेके की नौकरियों में बढ़ोतरी क्यों हुई है? उन्होंने यह भी पूछा कि मेक इन इंडिया' का हाई वोल्टेज प्रचार केवल छवि बढ़ाने के लिए था, देश को इससे क्या मिला? दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP nadda) ने दावा किया कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास का गवाह रहा है जिन्होंने पिछले 9 साल में भारत की किस्मत बदल दी है।

Mallikarjun kharge,JP nadda, modi government nine years

मोदी सरकार पर मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया बड़ा आरोप, जेपी नड्डा ने भी दिया जवाब

मोदी सरकार ने PSU को कर दिया बर्बाद

खरगे ने ट्वीट किया कि लाखों सरकारी नौकरियां छीनकर, PSU को बर्बाद करना किस टूलकिट का हिस्सा है, नरेन्द्र मोदी जी? क्या मोदी सरकार ये नहीं मानती कि PSU देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है? क्यों मोदी सरकार ने सिर्फ 7 PSU से 3.84 लाख नौकरियां छीनीं? साथ ही

End of Feed