नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर खरगे चिंतित, PM मोदी और शाह को लिखा पत्र; भारतीयों की सुरक्षित वापसी का आग्रह

Nepal Flood: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरी चिंता जताई और सरकार से पड़ोसी देश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और जल्द वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Nepal Flood: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरी चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर पड़ोसी देश को तत्काल मानवीय एवं आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और जल्द वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुर खरगे (फाइल फोटो साभार: Congress)

खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को 28 अगस्त को अलग-अलग पत्र लिखे। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है और हजारों लोग भोजन, दवाइयों, आश्रय तथा अन्य आवश्यक सहायता की तत्काल जरूरत का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त मानवीय एवं राहत सहायता सुनिश्चित करने तथा नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव अभियान तेज करने का अनुरोध किया।

End of Feed