'दलितों पर अत्याचार के प्रति आंखें मूंदे हुए हैं प्रधानमंत्री', IPS अधिकारी सुसाइड मामले में बोले खरगे

IPS Officer Suicide Case: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दलितों के साथ अपराध की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में आंखें मूंदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी, एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के अनुसार 2013 से 2023 के बीच दलितों के खिलाफ़ अपराध में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

IPS Officer Suicide Case: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दलितों के साथ अपराध की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में आंखें मूंदे हुए हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि दलितों पर अत्याचार के हालिया मामले आरएसएस-भाजपा की सामंतवादी सोच का नतीजा हैं।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

खरगे ने क्या कुछ कहा?

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के अनुसार 2013 से 2023 के बीच दलितों के खिलाफ़ अपराध में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आदिवासियों के खिलाफ़ अपराध 91 प्रतिशत बढ़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में आईपीएस अधिकारी से जातिगत भेदभाव, हरिओम वाल्मीकि की प्रताड़ना, प्रधान न्यायाधीश का अपमान और उसे जायज़ ठहराने की सोच, तथा भाजपा शासित राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में दलित बुजुर्ग महिला कमला देवी रैगर पर अत्याचार…ये सभी ताज़ा घटनाएं सिर्फ़ अलग-अलग वारदात नहीं हैं, बल्कि आरएसएस–भाजपा की सामंतवादी सोच का खतरनाक प्रदर्शन है।’’

End of Feed