तरुण तेजपाल को बड़ा झटका: रेप मामले में 2 हफ्ते के भीतर करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Tarun Tejpal News: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तरुण तेजपाल को गोवा रेप केस में दो हफ्तों के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। तेजपाल ने अपनी सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है।

Tarun Tejpal News: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से तरुण तेजपाल को बड़ा झटका लगा है। तरुण तेजपाल को गोवा रेप केस में दो हफ्तों के अंदर सरेंडर करने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है। तरुण तेजपाल को बंबई हाईकोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद तरुण तेजपाल राहत की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्हें अब सरेंडर करने का आदेश मिला है।

tarun tejpal

तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का आदेश

तेजपाल के वकील की दलील

अदालत ने कहा कि अगर तेजपाल 22 सितंबर तक अपना सरेंडर सर्टिफिकेट दाखिल कर देते हैं तो मामले को 22 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाएगा। तेजपाल की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि सरेंडर से छूट के लिए आवेदन दाखिल किया गया है। उन्होंने दलील दी कि मामला 2013 का है और 2026 तक तेजपाल शुरुआती करीब छह महीने की अवधि को छोड़कर लगातार जमानत पर रहे हैं।

End of Feed