TMC Bank Account: ममता गुट को कलकत्ता हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, 4 बैंक खातों पर रोक बरकरार

TMC Bank Account:कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के गुट को चार बैंक खातों का संचालन करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के गुट को चार बैंक खातों का संचालन करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि ऐसी राहत देने से उसके पूर्व के उस आदेश का उद्देश्य कमजोर होगा, जिसमें राजनीतिक दल को रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने की अनुमति दी गई थी।

TMC

ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

चारों खातों में करीब 804 करोड़ रुपये की धनराशि जमा

चारों खातों में करीब 804 करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। अदालत ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद इस मामले पर फिर सुनवाई होगी। इससे पहले सभी पक्ष अपने-अपने रुख को स्पष्ट करते हुए हलफनामे दाखिल करेंगे। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि चारों बैंक खातों के संचालन की अनुमति देने वाला एक और आदेश पारित करना उनके पिछले आदेश को 'त्रुटिपूर्ण' बना देगा।

End of Feed