कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश का निधन, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 3, 2023, 11:25 PM IST

Congress Leader Ved Prakash Died: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया।

Congress Leader Ved Prakash: कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश (Ved Prakash) का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे।उनके पुत्र विपुल प्रकाश ने यह जानकारी दी, विपुल ने बताया, 'मेरे पिता आज अपराह्न करीब एक बजे कांग्रेस मुख्यालय में अचानक गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनका वहां पहुंचने के पहले ही निधन हो गया था।'

Congress Leader Ved Prakash Died

नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह 85 साल के हुए थे।विपुल ने कहा, 'मेरे पिता का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता था और पार्टी के प्रति उनका इतना लगाव था कि वह इस उम्र में भी प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय जाते थे।'

End of Feed