भारत की मेजर राधिका सेन को मिलेगा UN का ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने बताया रोल मॉडल

  • Agency by: IANS
  • Updated May 29, 2024, 08:33 AM IST

Gender Advocate Award: सेना की मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मेजर राधिका सेन ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया, जहां उन्होंने उत्तरी किवु में एक अलर्ट नेटवर्क बनाने में मदद की, जो समुदाय के लोगों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Gender Advocate Award: भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह घोषणा की है। दुजारिक ने कहा कि गुटेरेस गुरुवार को राधिका सेन को 2023 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करेंगे। इसे संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Major Radhika Sen

मेजर राधिका सेन को मिलेगा प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार।

यह पुरस्कार साल 2000 के सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को बढ़ावा देने में एक पीस कीपर के प्रयासों को मान्यता देता है, जो महिलाओं और लड़कियों को संघर्ष वाले इलाकों में यौन हिंसा से बचाने का प्रयास करता है। गुटेरेस ने बधाई देते हुए राधिका सेन को एक रोल मॉडल बताया।

End of Feed