कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में लिए गए बड़े फैसले, Test-Track-Treat-Vaccinate पर दिया जोर

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 08:26 PM IST

चीन समेत दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और सूचना आयुक्तों के साथ बैठक की। बडे़ फैसले लिए गए। उन्होंने 'Test-Track-Treat-Vaccinate and adherence to COVID appropriate behaviour' पर जोर दिया।

नई दिल्ली: दुनिया भर में COVID के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को "मिलकर" और "सहयोग" की भावना से काम करने की आवश्यकता है, जैसा कि कोरोना की पिछली लहर के दौरान किया गया था। मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और सूचना आयुक्तों के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश को सतर्क रहने और कोविड प्रबंधन के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की उपस्थिति में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चीन, जापान, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कुछ देशों में मामलों में हालिया उछाल के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई थी। COVID 19 की रोकथाम और प्रबंधन और राष्ट्रीय COVID 19 टीकाकरण अभियान की प्रगति को लेकर मीटिंग हुई। कल आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक से पीएम मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए मंडाविया ने सतर्क रहने और COVID19 प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां रखने को कहा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यों से प्री-इंपेटिव और एक्टिव दृष्टिकोण के साथ जारी रखने का अनुरोध किया गया।

End of Feed