रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट:संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर करें शिकायत, AI,ड्रोन और CCTV से होगी चौकसी

हाल के दिनों में रेलवे परिसरों और ट्रेनों से जुड़ी कुछ घटनाओं के बाद रेल मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की है।

देशभर में रेलवे सुरक्षा (train security) को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। हाल के दिनों में रेलवे परिसरों और ट्रेनों से जुड़ी कुछ घटनाओं के बाद रेल मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क और जागरूक रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

rail security

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की

रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित रेल भवन में गुरुवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने की। इस दौरान रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रवनीत सिंह बिट्टू तथा रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

End of Feed