SSR में लापरवाही पर मैनपुरी DM का बड़ा एक्शन, 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में SSR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के काम में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बड़ा एक्शन लिया है। पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। वहीं, बैठक से अनुपस्थित रहने वाले एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर भी प्रशासनिक कार्रवाई होगी।

Mainpuri SSR News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एसएसआर (Special Summary Revision) के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक इंटर कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

ssr news

मैनपुरी में 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज।

जानकारी के मुताबिक, एसएसआई प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। प्रशासन का कहना है कि ये कर्मचारी मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े काम को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरत रहे थे।

End of Feed