महुआ मोइत्रा: बैंकर का करियर छोड़ राजनीति में आईं, खूब बटोरीं सुर्खियां, अब संसद से हुआ निष्कासन

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 9, 2023, 01:06 PM IST

Mahua Moitra: न्यूयॉर्क और लंदन में जेपी मॉर्गन चेज़ में निवेश बैंकर रहीं मोइत्रा ने राहुल गांधी की आम आदमी का सिपाही पहल से प्रेरित हो कर राजनीति का रुख किया।

Mahua Moitra: पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में संसद से निष्कासित की गईं तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को 14 साल के राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए संसदीय करियर पर अचानक लगे विराम के बावजूद विपक्ष के अटूट समर्थन ने एक अलग तस्वीर पेश करते हुए वर्तमान भारतीय राजनीति में मोइत्रा का गहरा प्रभाव दिखाया है। कृष्णानगर लोकसभा सीट से पहली बार संसद पहुंचीं मोइत्रा को शुक्रवार को संसद से निष्कासित कर दिया गया।

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा का सफरनामा

ऐसे निष्कासन का रास्ता तैयार हुआ

लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट में उन्हें नैतिक और अशोभनीय आचरण के लिए जिम्मेदार ठहराया गया जिससे उनके निष्कासन का रास्ता बना। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हंगामेदार चर्चा के बाद लोकसभा में मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। चर्चा में मोइत्रा को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए मोइत्रा ने इस फैसले की तुलना कंगारू अदालत द्वारा सजा दिए जाने से करते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा की आचार समिति को, विपक्ष को झुकने के लिए मजबूर करने का हथियार बना रही है।

End of Feed