Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं; CM योगी ने शेयर की बेहद खास VIDEO

देशभर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तजन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और उपासना में लीन नजर आए। इस अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए देश की निरंतर प्रगति और महादेव की कृपा की कामना की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस पर्व को भारत की शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बताते हुए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महादेव के आशीर्वाद से देश के कल्याण और समृद्धि की कामना की।

Mahashivratri Wishes By PM Modi: देश भर में महाशिवरात्रि की धूम है। सुबह से ही शिवालयों और तमाम मंदिरों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर में भगवान शिव की आराधना और उपासना हो रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

pm modi

महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।'

End of Feed