महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा; शिंदे बोले- मकोका के तहत होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना अन्य दलों को तोड़ने में बिजी हैं, और कानून व्यवस्था गर्त में जा रही है।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 का कथित प्रश्नपत्र लीक होने के बाद राज्य की राजनीति में घमासान मच गया है। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष ने भाजपा-नीत महायुति सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। वहीं, राज्य सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा लीक पर हंगामा।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा लीक पर हंगामा। (फोटो- ai)

सचिन पायलट ने उठाये भाजपा सरकार पर सवाल

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर कहा कि पहले NEET, फिर CBSE के मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी और अब महाराष्ट्र TET का पेपर लीक होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में 90 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के आक्रोश को हल्के में नहीं लेना चाहिए और परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे।

End of Feed