Video: नोएडा के ट्विन टावर की तरह ढहाया गया पुणे का चांदनी चौक ब्रिज, 5 सेकेंड में मलबे में हुआ तब्दील

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 07:23 AM IST

Pune News: नोएडा में ट्विन टावर ब्लास्ट जैसी तस्वीर पुणे से भी आई है। चांदनी चौक जंक्शन में यातायात की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से एक पुराने पुल को ब्लास्ट के जरिए वैसे ही ढहाया गया जैसे नोएडा के ट्विन टावर ध्वस्त हुए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विन टावर की तरह ढहाया गया पुणे का चांदनी चौक ब्रिज
  • पुल को ढहाने में हुआ 600 किलो बारूद का प्रयोग और पांच सेकेंड में पुल तबाह
  • यातायात की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से ढहाया गया पुल

Chandni Chowk Bridge Pune: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे के भीड़भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक का एक पुराना पुल है, जिसे देर रात ढहा दिया गया है। करीब 600 किलो विस्फोटक की मदद से महज पांच सेकेंड में पुल को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया गया। पुणे के इस पुल को नोएडा के ट्विन टावर (Twin Tower)की तर्ज पर ही गिराया गया। ट्विन टावर को भी edifice ने ही गिराया था। पुल के इस नियोजित ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी।

Chandni Chowk Bridge

ट्विन टावर की तरह ढहाया गया पुणे का चांदनी चौक ब्रिज

पुल पर फंसा था सीएम का काफिला

दरअसल, इस पुल पर अकसर जाम लग जाता था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का काफिला भी इस पुल पर फंस गया था। जिसके बाद सीएम शिंदे ने इलाके का जायजा लेने के बाद पुल गिराने का आदेश दिया था। इस पुल की जगह पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इलाके का हवाई सर्वेक्षण कर एक साल के भीतर नए पुल का वादा किया था।नए पुल में ज्यादा लेन होंगी ताकि जाम से निजात मिल सके।

एडिफिस कंपनी ने ही ढहाया

इस पुल को ढहाना चांदनी चौक जंक्शन में यातायात की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है। चांदनी चौक इलाके में यातायात जाम की समस्या रहती है खासतौर से सुबह और शाम को व्यस्त शाम के दौरान। योजना के अनुसार, इस पुल के स्थान पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस काम का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा स्थानीय सिविक प्राधिकारियों के पास है। अधिकारियों ने कहा कि पुल को ढहाने का काम एडिफिस इंजीनियरिंग का दल एनएचएआई प्राधिकारियों के साथ मिलकर करेगा। इसी कंपनी ने इस साल अगस्त में नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को ढहा दिया था।

End of Feed